खाने की टेबल पर जिनके
पकवानों की रेलम पेल
वे पाठ पढ़ाते हमको
संतोष करो ,संतोष करो !
उनके कंधो की खातिर
हम पेट काट कर टेक्स भरे
और नसीहत सुनते जाय
त्याग करो ,भई त्याग करो !
मोटी -मोटी तोंदो को जो
ठूस-ठूस कर भरे हुए
हम भूखों को सीख सिखाते
सपने देखो,धीर धरो !
बेड़ा गर्क देश का करके
हमको शिक्षा देते है
तेरे बस की बात नहीं
हम राज करे,तुम राम भजो !!
बर्तोल्ड ब्रेख्त
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें