बुधवार, 4 अगस्त 2021

ऋ की प्राचीनता

 ऋषियों को , ऋग्वेद को प्राचीन साबित करने के चक्कर में बतौर औजार " ऋ " का आविष्कार हुआ है । 


" ऋ " के आविष्कारक ने " ऋ " का आविष्कार तो बहुत बाद में किया , लेकिन उसे "ऋ" को बहुत प्राचीन साबित करना था । 


सो , " ऋ " को बहुत प्राचीन साबित करने के लिए आविष्कारक ने एक साजिश रची और उसने बगैर सोचे - समझे इसे ले जाकर वर्णमाला के स्वरों में बैठा दिया । 


" ऋ " को वर्णमाला के स्वरों में उसने इसे इसलिए बैठाया कि यह कहा जा सके कि यह बहुत प्राचीन ध्वनि है , तब की है जब इसका उच्चारण स्वर की भाँति होता था । 


मगर " ऋ " का उच्चारण स्वर की भाँति कभी नहीं होता था , सबूत भी नहीं है । इसमें स्वर का कोई गुण नहीं है। पहले भी नहीं था और आज भी नहीं है । 


" ऋ " का आविष्कारक ऋषियों को , ऋग्वेद को कई मामलों में आधा - अधूरा बहुत प्राचीन साबित करने में तो सफल हो गया , मगर दुनिया के भाषा वैज्ञानिकों को हैरत में डाल गया । 


आज सभी भाषा वैज्ञानिक कहते हैं कि " ऋ " का उच्चारण बहुत प्राचीन काल में स्वर की भाँति कैसे और कहाँ से होता था , हमें नहीं पता है । 


अभिलेखीय साक्ष्य बताते हैं कि " ऋ " प्राचीन ध्वनि नहीं है तो जाने क्यों भाषा वैज्ञानिक इसे प्राचीन मानने पर तुले हुए हैं ?  

Rajendra Prasad Singh

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फोर्ट विलियम कॉलेज

फोर्ट विलियम कॉलेज  ****** यह बड़ी मजेदार बात है कि सन् 1783 जॉन बी.गिलक्राइस्ट ईस्ट इंडिया कम्पनी में एक सहायक सर्जन के तौर पर नियुक्त ...