बुधवार, 11 अगस्त 2021

सिंधु घाटी सभ्यता किसकी थी ?

 किसकी थी सिंधु घाटी की सभ्यता ? आपको इसे जानने के लिए दूर नहीं जाना है । 


आप मोहनजोदड़ो से प्राप्त प्रतिनिधि -पुरुष के नाक - नक्शे को गौर से देखिए ।


मूर्ति का मस्तक छोटा तथा पीछे की ओर ढलुआ है । गर्दन कुछ अधिक मोटी है तथा मुँह की गोलाई बड़ी है । होंठ मोटे हैं । नाक चौड़ी और कुछ ऊपर की ओर उभरी हुई है । 


जबकि नृविज्ञानियों ने बताया है कि आर्यों का मस्तक उभरा हुआ लंबा , गर्दन सुराहीनुमा तथा होंठ पतले एवं नाक नुकीली और तीखी होती है । 


नाक - नक्शे का यह विरोधाभास साबित करता है कि सिंधु घाटी की सभ्यता आर्यों की नहीं थी ।

राजेन्द्र प्रसाद सिंह


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

फोर्ट विलियम कॉलेज

फोर्ट विलियम कॉलेज  ****** यह बड़ी मजेदार बात है कि सन् 1783 जॉन बी.गिलक्राइस्ट ईस्ट इंडिया कम्पनी में एक सहायक सर्जन के तौर पर नियुक्त ...