किवाड़
किवाड़
बनाए जा सकते है
लकडियो से,
लोहे से,
सीसे से,
बॉस की खपचियो से
और
खांसी की आवाज से
हां!ठीक सुना है आपने
खांसी की आवाज से ..
उन संडासों के बगल से गुजरिये
जहा गरीबी के नंगेपन को छुपाने और
भरसक आत्मसम्मान को बचाने के लिए
खांसी की आवाज किवाड़ो में तब्दील हो जाती है.
किवाड़
बनाए जा सकते है
लकडियो से,
लोहे से,
सीसे से,
बॉस की खपचियो से
और
खांसी की आवाज से
हां!ठीक सुना है आपने
खांसी की आवाज से ..
उन संडासों के बगल से गुजरिये
जहा गरीबी के नंगेपन को छुपाने और
भरसक आत्मसम्मान को बचाने के लिए
खांसी की आवाज किवाड़ो में तब्दील हो जाती है.
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें